महावीर जयंती पर नप क्षेत्र की सभी वधशाला रहेगी बंद
रामगढ़, मार्च 30 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भगवान महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च को नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र के सभी वधशाला, मांस-मछली, मुर्गा की दुकानें पूर्णत: बंद रहेगी। साथ ही क्रय-विक्रय भी प्रतिबंधित रहेगा। इसे लेकर नगर परिषद रामगढ़ कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन ने आदेश जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर यदि मांस, मछली, मुर्गा आदि की बिक्री होती है तो दुकानदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसके जिम्मेवार वे स्वयं होंगे। इसे लेकर नगर परिषद रामगढ़ कार्यालय से आम सूचना भी जारी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.