मेरठ, मार्च 31 -- नगर में मंगलवार को भगवान महावीर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर चौक बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। इससे पूर्व सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर का अभिषेक व शांतिधारा की। अभिषेक के बाद बैंड-बाजे व ढोल नगाड़ों के साथ रथयात्रा शुरू हुई। रथयात्रा का शुभारंभ भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने किया। रथ में भगवान महावीर की प्रतिमा को गोद में विराजमान कराने का सौभाग्य धनपाल जैन परिवार को प्राप्त हुआ, जबकि खजांची की जिम्मेदारी सुरेंद्र जैन व अतिश जैन ने निभाई। रथयात्रा चौक बाजार से शुरू होकर ऊंचापुर, गुजरान गेट, गांधीनगर, अशोक की लाट, गंज बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई पांडुशिला रोड स्थित विद्योदय निलय पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.