किशनगंज, मार्च 31 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता "त्रिशला नंदन वीर की जय" और "अहिंसा परमो धर्म" के गूंजते नारों के बीच सोमवार को ठाकुरगंज नगर पूरी तरह धार्मिक माहौल में रंगा नजर आया। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर शहर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जैन समाज के साथ अन्य समुदायों के लोगों की भी सक्रिय भागीदारी रही। शोभायात्रा ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। सुबह दिगंबर जैन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने चंदन पूजा, महावीर जन्म कल्याणक पूजन और आरती कर भगवान महावीर का स्मरण किया। इसके बाद भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया गया। करीब 9 बजे मंदिर से शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकली, जो हॉस्पिटल मोड़, मुख्य बाजार, महावीर स्थान,...