बुलंदशहर, मार्च 31 -- सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को भव्य शोभा रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी से हुई, जिसके पश्चात श्रीजी का अभिषेक एवं पूजन विधिवत संपन्न कराया गया। इसके बाद नगर में भगवान महावीर स्वामी की आकर्षक शोभा रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें बाहर से आए बैंड-बाजों की मधुर धुनों, मनमोहक झांकियों, महावीर का पालना तथा सुसज्जित रथ ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा में विधायक लक्ष्मीराज सिंह भी शामिल हुए और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। परंपरागत बोली कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। श्रीजी को रथ में विराजमान कराने (ख्यासी) की बोली 4 लाख 51 हजार रुपये में सुरेश चंद व दिनेश कुमार ने ली। सारथी की बोली 2 लाख 51 हजार रुपय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.