आगरा, मार्च 30 -- शहर में भगवान श्री महावीर की जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। जैन समाज के लोगों ने महावीर जयंती पर मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद शोभयात्रा निकाली। सोमवार को जैन समाज के द्वारा भगवान महावीर की जयंती श्रद्धा व उल्लास पूर्वक मनाई। जैन समाज के अध्यक्ष अंकित जैन व समाज के लोगों के द्वारा भगवान महावीर की शोभयात्रा निकाली गई। निर्धारित मार्गों पर निकली शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान महावीर का डोला भी साथ चल रहा था। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी, प्रवीण जैन, राहुल जैन, सुधीर जैन, पारस जैन, सचिन जैन, शिव कुमार भारद्वाज, रानू वर्मा, केपी सिंह, मयंक वैश्य, आलोक समेत समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे...