मुंगेर, मार्च 31 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय और उसके अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालय कार्यालयों में आज मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर अवकाश रहेगा। राजभवन द्वारा स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 31 मार्च को यह अवकाश निर्धारित किया गया है, जिसके कारण सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियां बंद रहेंगी। हालांकि, यह अवकाश केवल एक दिन का होगा और बुधवार 1 अप्रैल से विश्वविद्यालय एवं कॉलेज पुनः खुल जाएंगे, जिससे शैक्षणिक कार्य सामान्य रूप से संचालित होंगे।----------------------------3 को मनाया जाएगा आरडी एंड डीजे कॉलेज का स्थापना दिवसमुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता।मुंगेर विश्वविद्यालय के प्रमुख कॉलेजों में शुमार आरडी एंड डीजे कॉलेज का स्थापना दिवस 3 अप्रैल को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस दिन गुड फ्राइडे ...