आगरा, मार्च 30 -- महावीर जयंती के अवसर पर जारी शासनादेश के तहत मंगलवार को पूरे प्रदेश में मांस की बिक्री और पशु कटान पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शासन के निर्देशों के अनुसार महावीर जयंती को अभय एवं अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसके तहत सभी मांस की दुकानें, बूचड़खाने और नॉनवेज रेस्टोरेंट्स बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। शासनादेश का हवाला देते हुए पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि पहले ही शहरभर में मुनादी, अखबारों और अन्य माध्यमों से व्यापारियों व आमजन को सूचित कर दिया है कि महावीर जयंती के दिन किसी भी प्रकार का मांस विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा है कि महावीर जयंती जैसे पावन अवसर पर नो म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.