मुजफ्फर नगर, मार्च 31 -- सोमवार को भगवान महावीर जन्म महोत्सव पर समाज के लोगों ने नगर में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नगर के कई मोहल्लों व सड़कों से होते हुए वापस जैन मंदिर में पहुंची। शोभायात्रा को नगर के लोगों ने जगह-जगह पर जोरदार स्वागत भी किया। शोभायात्रा से पहले महावीर पूजन, जलाभिषेक, शान्ति धारा विधान का भव्य संगीतमय आयोजन किया गया। यह विधान जीवों के जीवन में शांति की ऊर्जा भर देता हैं। विधान के मध्य में पूजनीय आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज ने भगवान महावीर की महिमा के विषय मे बताया। बताया कि किस प्रकार आत्मा से परमात्मा बना जाता है। जैन धर्म की अहिंसा एवं भगवान महावीर के जिओ और जीने दो सिद्धान्त की जानकारी दी। उसके पश्चात दोपहर में भव्य रथयात्रा निकाली गई,जिसमें भगवान महावीर को रथ में लेकर चलने का सौभाग्य रूपेंद्र जैन परिवार.कुबे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.