इटावा औरैया, मार्च 31 -- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में सुसज्जित रथ पर भगवान महावीर विराजमान रहे, जिनके साथ तन्मय जैन बैठे थे, जबकि सारथी के रूप में महेश चंद पंकज जैन ने भूमिका निभाई। कुबेर इंद्र के रूप में नीरज जैन व चार इंद्रों के रूप में राजकमल चिराग, नरेंद्र कुमार अनिल जैन, हिमांशु जैन और राजेश जैन शामिल रहे। आलीशान बग्गी में मुकतेश जैन, मनोज जैन और मानस जैन सवार रहे, रथ पर जिनवाणी लेकर दिनेश चंद गौरव जैन रहे। शोभायात्रा का शुभारंभ सीओ आयुषी सिंह ने भगवान महावीर की प्रथम आरती कर किया। यात्रा के दौ...