मेरठ, मार्च 31 -- जैन नगर स्थित गुरु निहाल दरबार एसएस जैन सभा द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई रहे। जैन नगर में प्रभात फेरी के दौरान भगवान महावीर के जयकारों से वातावरण गूंज गया। इसके बाद मंगलाचरण कार्यक्रम में धार्मिक नाटकों और भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान वचनाचार्य डॉ. विशाल मुनि ने कहा कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक तभी सार्थक होगा, जब हम उनके बताए सिद्धांतों और वचनों को जीवन में आत्मसात करें।कार्यक्रम में लाफ्टर चैलेंज के कलाकार सुंदर कटारिया ने अपने हास्य-व्यंग्य से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। वहीं, कोमल रस्तोगी की मधुर कविताओं ने मंत्रमुग्ध कर दिया। विशिष्ट अतिथि भाजपा अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.