इटावा औरैया, मार्च 30 -- भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज मंगलवार को नगर में भव्य शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। इस अवसर पर भगवान महावीर की प्रतिमा सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। जन्मोत्सव के पूर्व, दो दिवसीय कार्यक्रम मे सोमवार को सामूहिक अभिषेक व शांतिधारा का आयोजन किया गया।जिसमे राजकमल जैन,अतुल जैन ने प्रथम अभिषेक किया, शांतिधारा नियम लेकर एक वर्ष के रात्रि भोजन के त्याग कर मानस जैन, चिराग जैन द्वारा की गई सांयकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सुख और शांति का क्या है उपाय विषय पर आकर्षक प्रस्तुति दी गई। जिसमें समाज के छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही शोभायात्रा में रथ पर भगवान को ...