हाजीपुर, मार्च 19 -- ऐतिहासिक वैशाली के खंडहरों में 03 दिनों तक गीत-संगीत की बहेगी रसधार जिला प्रशासन ने वैशाली महोत्सव-2026 की तैयारी प्रारंभ वैशाली के सभागार में तैयारी समिति की हुई बैठक,लिया गया कई अहम निर्णय हाजीपुर। निज संवाददाता भगवान महावीर की जन्म स्थली वैशाली में परम्परानुसार महावीर जंयती के अवसर पर 31 जनवरी से तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव का अयोजन किया जाएगा। वैशाली के ऐतिहासिक खंडहरों में तीन दिनों तक गीत-संगीत की गंगा बहेगी। वहीं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन ने वैशाली महोत्सव-2026 के सफल आयोजन हेतु तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जैन पंचांग के अनुसार महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाला महावीर जंयती के अवसर पर 31 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक तीन द...