महावीर छपरा चौराहे पर बाइक की टक्कर से शिक्षिका गंभीर
गोरखपुर, जुलाई 17 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित महावीर छपरा चौराहे पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक निजी विद्यालय की शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनका दाहिना हाथ और पैर टूट गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। महावीर छपरा निवासी 23 वर्षीय किरन यादव, मंडल यादव की पुत्री हैं और गांव स्थित कमला देवी स्कूल में शिक्षिका हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 2:20 बजे वह स्कूल से घर लौटते समय चौराहे पर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान कौड़ीराम की ओर से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला समेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.