मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- शहर के महावीर चौक पर दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी होते ही भंयकर जाम लग गया। जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडा। ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही। लगभग एक घंटे के बाद महावीर चौक पर आवागमन सुचारु हुआ। गुरुवार को दोपहर में महावीर चौक पर भयंकर जाम लग गया। इस समय शहर में स्कूलों की छुट्टी हुई थी। छुट्टी होने पर महावीर चौक के साथ शहर के मालवीय चौक, प्रकाश चौक, अलमासपुर चौक, शिवचौक, नावल्टी चौक पर जाम लग गया। स्कूल की बसों के साथ वाहन जाम में फंस गए। ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती हुई दिखाई। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम से लोगों को निजात मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.