देहरादून, जुलाई 9 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को मालसी स्थित महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल आनंद सरूप (सेवानिवृत्त) के निजी आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। सैनिक कल्याण मंत्री ने उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस दौरान गणेश जोशी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनके अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट युद्ध कौशल की सराहना की। इस अवसर पर दोनों के बीच पूर्व सैनिकों के कल्याण, सेना की गौरवशाली परंपराओं तथा युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना को बढ़ावा देने जैसे विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...