महावीर कैंसर संस्थान में बिना सर्जरी के होंठ के कैंसर का सफल इलाज
पटना, अप्रैल 28 -- महावीर कैंसर संस्थान के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग ने आधुनिक तकनीक इंटरस्टिशियल ब्रैकीथेरेपी से होंठ के कैंसर का सफल उपचार किया है। इस तकनीक से 35 साल की महिला के होंठ का इलाज किया गया। महिला को होंठ का कैंसर था। संस्थान के रेडियोथेरेपी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. विनीता त्रिवेदी ने बताया कि इस तकनीक की विशेषता यह है कि इसमें बिना किसी सर्जरी (काट-छांट) के इलाज संभव है। इससे चेहरे की बनावट (कॉस्मेटिक) और कार्यक्षमता (फंक्शन) भी सुरक्षित रहती है। बताया कि इस तकनीक से रेडिएशन सीधे ट्यूमर के भीतर दिया जाता है। इससे आसपास के स्वस्थ ऊतकों को न्यूनतम नुकसान पहुंचता है और दुष्प्रभाव भी कम होते हैं। यह भी पढ़ें- सरकार डायग्नोस्टिक्स: भरोसे, पारदर्शिता और उत्कृष्ट स्वास्थ्य जांच के लिए लोकप्रिय इस पद्धति से मरीज का उपचार मात्र तीन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.