मोतिहारी, मार्च 31 -- रक्सौल,एक संवाददाता। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव मंगलवार को वीरगंज जैन समाज की ओर से मनाया गया। कार्यक्रमों में समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान महावीर के जियो और जीने दो के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। महोत्सव का शुभारंभ प्रभात फेरी के साथ हुआ। घंटाघर से प्रारंभ हुई यह प्रभात फेरी शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए तेरापंथ भवन पहुंची, जहां श्रद्धालुओं के जयघोष और भजनों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।इसके बाद तेरापंथ भवन में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी औपचारिक शुरुआत नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और करुणा के सिद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.