महावीर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब एसकेडी संस को मिला
भागलपुर, जून 26 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। शादीपुर में चल रहे महावीर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब एसकेडी संस क्रिकेट क्लब चौरा को मिला। गुरुवार को हुए फाइनल मुकाबले में एसकेडी संस ने कमलचक की टीम को हरा दिया। पहले खेलते हुए कमलचक की टीम ने 13 ओवर में 108 रन बना सकी। चौरा की टीम ने 13.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 113 रन बनाया। मैन ऑफ द मैच कमलचक के छोटे तथा मैंन ऑफ द सीरीज चौरा के सागर घोषित किए गए। विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप कप, मेडल एवं 5,100 रुपये नकद तथा उप विजेता टीम को कप, मेडल एवं 3,100 रुपये नकद पुरस्कार पूर्व शिक्षक राष्ट्रपति राम, प्रेम राम, प्रणव कुमार, फ़णिकांत, गौतम सिंहा, ओम कुमार आदि ने संयुक्त रूप से वितरित किया। इस दौरान अंपायर की भूमिका में मधुरंजन, श्याम, प्रणव सिंहा तथा कमेंट्रेटर की भूमिका में देवराज यादव एवं मुकेश सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.