आदित्यपुर, मार्च 14 -- गम्हरिया। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-03 स्थित श्री श्री महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति के तत्वावधान में शिव हनुमान शीतला माता मंदिर प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। समिति के संयोजक सह वरिष्ठ समाजसेवी भगवान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष राकेश सिंह, युवा अध्यक्ष चंदन सिंह, उपाध्यक्ष छोटन सिंह, कोषाध्यक्ष माणिकचंद दास, कृष्णा कुमार यादव, सचिव सुदर्शन प्रसाद, कमल दास, मंत्री अनुज सिंह, अमित सिन्हा को मनोनीत किया गया। बैठक में इस साल भी धूमधाम से रामनवमी महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अखाड़ा समिति की ओर से रामनवमी की भव्य झांकी, भक्ति संगीत एवं दशमी को विसर्जन शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में ब्रजेशपति तिवारी, पंकज सिंह, अनिल प्रसाद, राजधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.