सोनभद्र, मार्च 10 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा बाजार से मंगलवार को निकली श्री महावीरी शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उतरा। रंगगुलाल उड़ाते डीजे पर भजन संगीत की धुन पर झूमते भक्तों की अनपरा बाजार के महावीरी चौक पर कुल 26 झांकियां जमा हुई जो पहले डीहबाबा तक जाने के बाद वापस अनपरा शिवमंदिर,काशीमोड़,औड़ीमोड़,रेनुसागर कोलगेट होते हुए देर रात्रि में पुन:अनपरा बाजार राममंदिर पहुंची जहां विधिविधान से महावीरी झण्डे की स्थापना की गयी। इस दौरान मिर्जापुर,ओबरा,वाराणसी के कलाकारों से सजी झांकियों को देखने को जगह जगह भारी भीड़ एकत्र रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहां सीओ पिपरी हर्ष पाण्डेय एसडीएम दुद्धी निखिल कुमार की अगुवाई में आधा दर्जन थानों की पुलिस मय थानाध्यक्षों,पीएसी संग मौजूद रही। भारी गर्मी में जगह जगह शरबत व शीतल पेयजल आदि की व्यवस्...