महावीरी लॉकेट बेचकर खरीदी पिस्टल, एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी को महिलाओं ने अपना भगवान क्यों बताया
हिन्दुस्तान संवाददाता, जून 21 -- भरत तिवारी एनकाउंटर केस: भोजपुर जिले के शाहपुर के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर सही था या गलत? जांच-पड़ताल के बाद इस सवाल का जवाब जरूर सामने आ जाएगा। इस पूरे मामले में पुलिसिया कार्रवाई संदेह के घेरे में है और भरत तिवारी का पूरा परिवार बेहद आक्रोशित है। भरत भूषण तिवारी के बारे में जो जानकारी सामने आई है उससे यह पता चला है कि वो महिलाओं के बीच इतना मशहूर था कि कई महिलाएं उसे अपना भगवान मानने लगी थीं। महिलाओं का यह भी कहना है कि भरत भूषण तिवारी ने महावीरी लॉकेट बेचकर पिस्टल खरीदा था। दरअसल शाहपुर के बिलौटी गांव निवासी जिस भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई, वह बहुचर्चित जवइनिया कटाव पीड़ितों के लिए किसी भगवान से कम नहीं था। उसकी मौत से बिलौटी गांव के पास बसे कटाव पीड़ित खास कर महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.