मुंगेर, मार्च 28 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को श्री रामनवमी पवित्र ध्वज यात्रा समिति की ओर से कौड़ा मैदान स्थित महावीर मंदिर से गाजे-बाजे के साथ महावीरी पताके के संग धवज शोभायात्रा निकाली गई। भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान संग राम दरबार की झांकी के साथ ध्वज यात्रा में शामिल लोग जय श्रीराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। दोपहर करीब दो बजे कौड़ा मैदान स्थित महावीर मंदिर से जय श्रीराम के जयघोष के बीच शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डीएम निखिल धनराज, एसपी सैयद इमरान मसूद, मेयर कुमकुम देवी शामिल थी। शोभायात्रा के आगे जत्थे में लोग महावीरी ध्वज लिए जय श्रीराम के जयघोष करते चल रहे थे। एक जत्थे में महिलाएं थी तो बड़ी संख्या में बाइक सवार लोग भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम का जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.