रांची, मार्च 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र की ओर से शुक्रवार को कोकर से शोभायात्रा निकाली गई। ओडिशा से आई ताशा पार्टी की मनोहारी प्रस्तुति के बीच शोभायात्रा में रंग-बिरंगी महावीरी पताका के साथ दो दर्जन से अधिक अखाड़ा से जुड़े रामभक्त व बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। जुलूस का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष रमेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग वर्मा, मुख्य संरक्षक बसंत दास, अभय सिंह, दीपू पासवान, अजीत दास, नवीन सिंह ने किया। दीपाटोली के गाड़ी होटवार से आरंभ हुई शोभायात्रा कोकर, लालपुर, मेन रोड से होकर तपोवन मंदिर पहुंची। जहां पर सभी की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...