गढ़वा, मार्च 23 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों उल्लास और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। पर्व के नजदीक आते ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह चरम पर है। रामभक्तों द्वारा जगह-जगह सड़क किनारे भगवा झंडों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया है। मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों एवं गलियों में केसरिया ध्वज लहराते नजर आ रहे हैं। उससे पूरा क्षेत्र राममय हो गया है। वहीं, मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया जा रहा है। भवनाथपुर टाऊनशिप मुख्य स्थित देवीधाम मंदिर, बाजार स्थित सूर्य मंदिर, टाऊनशिप गोल चक्कर स्थित बजरंगबली मंदिर, अष्टभुजी दुर्गा मंदिर, अरसली उतरी व दक्षिणी दुर्गा मंदिर, सिंघीताली हनुमान मंदिर, अधौरा स्थित सुप्रसिद्ध मांडर महारानी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना, भजन-कीर्तन और अखं...