महावीरी झंडा संग निकला बुढ़वा मंगल का जुलूस
गाजीपुर, मार्च 17 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांव स्थित हनुमान मंदिर से देव प्रबंध समिति की ओर से मंगलवार को बुढ़वा मंगल का जुलूस धूमधाम के साथ निकाला गया। हवन-पूजन के बाद शुरू हुए इस जुलूस में महावीरी झंडा, ऊंट, घोड़ा और आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए होली गीतों और नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र होलीमय हो गया। जुलूस में आगे-आगे घोड़े और ऊंट चलते रहे, जबकि हनुमान जी की झांकी के पीछे श्रद्धालु महाबीरी झंडा लहराते हुए चल रहे थे। इस मौके पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जो ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे की धुन पर नाचते-गाते जुलूस को आगे बढ़ा रहे थे। 'जोगीरा सा रा-रा-रा' के गीतों ने माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। यह जुलूस दिलदारनगर गांव, बिंदपुरवा, बाजार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.