दरभंगा, मई 3 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र के नरौछ नाम गांव स्थित खादी भंडार परिसर में पांच मई से शुरू होने वाले तीन दिवसीय महावीरी झंडा महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता और थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल के संचालन में हुई। बीडीओ और थानाध्यक्ष ने दोनों समुदायों के लोगों से इस मौके पर सामाजिक सौहार्द बनाकर रखने और आपसी भाईचारे के साथ महोत्सव मनाने का आग्रह किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि सौहार्द बिगाड़ने वाले को चिन्हित कर विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पांच मई को निकलने वाली कलश शोभायात्रा के लिए निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया। बीडीओ ने इस मौके पर लगने वाले मेले को लेकर पानी के टैंकर साथ-साथ प्राथमिक उपचार की मुकम्मल व्यवस्था के लिए पूजा समिति के पदाधिकारियों से अस्पताल...