दरभंगा, अप्रैल 2 -- जाले। कतरौल-वसंत पंचायत के बसंत गांव में बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ 21वां दो दिवसीय महावीरी झंडा महोत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर लगभग 100 फीट ऊंचा महावीरी झंडा आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेला का मुख्य आकर्षण महिला एवं पुरुष टीमों द्वारा प्रस्तुत झरनी नृत्य रहा। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। पूजा समिति के अध्यक्ष रामू प्रसाद ने बताया कि बसंत गांव में वर्ष 2006 से महावीरी झंडा का आयोजन निरंतर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। इस आयोजन में आसपास के गांवों के अलावा पड़ोसी जिला सीतामढ़ी से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। महोत्सव के सफल आयोजन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.