मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मोतीपुर। रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित श्री बालाजी संतोषी मां मंदिर के प्रांगण में बुधवार को दो अप्रैल को महावीरी झंडा महोत्सव के सफल बनाने को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बजरंग दल के जिला प्रमुख विकास कुमार राय, प्रखंड विहिप अध्यक्ष आदित्य सिंह, अमरनाथ कुमार, रोहित सिंह, बबलू कुमार, प्रीतम सिंह, राघवेंद्र सिंह, विक्की आर्या, संजीत यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...