महावीरी झंडा जुलूस को लेकर हुई बैठक
बलिया, जून 29 -- बलिया। सिकन्दरपुर के एक मैरिज हाल में सोमवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने महावीरी झंडा जुलूस को लेकर आयोजकों संग बैठक किया। उन्होंने आयोजकों को निर्धारित रुट से ही जुलूस निकालने की अपील किया। अधिकारियों ने कहा कि जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए यह जरुरी है कि बिना किसी विवाद के इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाय। अधिकारियों ने निर्धारित रुट का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसपी ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार, एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल, एसडीएम सिकन्दरपुर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.