दरभंगा, मार्च 27 -- सिंहवाड़ा। महावीर झंडा उत्सव के मौके पर सिमरी स्थित महाबीरी झंडा स्थल परिसर में 27 मार्च को एक दर्जन से अधिक गांव से श्रद्धालुओं की जुलूस पहुंचेगी। जुलूस की तैयारी के लिए गांव गांव में श्रद्धालुओं ने कमर कस ली है। वहीं महावीर झंडा के शांतिपूर्ण समापन के लिए प्रशासन ने जगह-जगह दंडाधिकारी एवं पुलिस बल को तैनात किया है। भीड़ में अवैध गतिविधि करने वालों पर नजर रखने के लिए जगह जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं। वहीं सादे ड्रेस में भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्रत्येक गांव से आने वाले जुलूस के साथ सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इधर सिंहवाड़ा, बनौली, गौरा, माधोपुर, गोविंदपुर आदि गांव से महावीर झंडा के लिए आने वाले जुलूस की तैयारी पूरी की जा रही है। जुलूस में झंडा, बैनर, ढोल सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.