गोपालगंज, सितम्बर 25 -- सिधवलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में महावीरी मेला जुलूस के दौरान प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष सोमदेव कुमार झा के स्वलिखित बयान पर दर्ज मामले में 14 नामजद समेत करीब 100 से 150 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान यादव टोला में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तेज आवाज में डीजे और ऑर्केस्ट्रा से अश्लील भोजपुरी गाने बजाए जा रहे थे। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और बिहार लाउडस्पीकर अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर डीजे व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...