रुद्रपुर, फरवरी 16 -- गदरपुर। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महावीरनगर में सोमवार को 'मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना' के तहत बनने वाली सड़क का भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने शिलान्यास किया। लगभग 77 लाख रुपये की लागत से 900 मीटर लंबी सड़क ग्रामीणों के लिए आवागमन को आसान बनाने के साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। गुंजन सुखीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना का उद्देश्य प्रत्येक गांव को सुगम और सुदृढ़ मार्ग से जोड़ना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े कार्यों में भी सुविधा बढ़ेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज ग...