दरभंगा, अप्रैल 9 -- दरभंगा। सदर प्रखंड के अतिहर बेलवा स्थित श्री रामजानकी ठाकुरबाड़ी में आगामी 20 अप्रैल से श्री महा विष्णु यज्ञ एवं दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। इसे लेकर विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने बुधवार को आयोजन स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक सलाह भी दी। विधायक श्री मंडल ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। 50 वर्षों के लंबे अंतराल पर दूसरी बार इस नौ दिवसीय भव्य यज्ञ का आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस नौ दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, संतों के प्रवचन, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद वितरण जैसे धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 20 अप्रैल को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ यज्ञ का विधिवत प्रारंभ होगा। 25 अप्रैल को मूर्तियों ...