महाविष्णु यज्ञ में शराबियों व असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर
देवघर, मई 17 -- चितरा,प्रतिनिधि। चितरा कोलियरी स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में आगामी 27 मई से 4 जून तक आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ सह मेला को लेकर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बनने लगा है। यज्ञ एवं मेले के सफल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर रविवार को चितरा थाना परिसर में विशेष शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अंचलाधिकारी सारठ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा एवं सर्किल इंस्पेक्टर पालोजोरी सुकांत त्रिपाठी ने की। बैठक में यज्ञ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, वाहन पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति तथा यातायात संचालन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- मलमास मेला: राजगीर में 22 कोटि देवी-देवता का निवास, होगा शाही स्नान; रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.