भागलपुर, फरवरी 23 -- प्रखंड क्षेत्र के रंजदीपुर दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में महाविष्णु यज्ञ के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हवन कुंड और यज्ञशाला परिसर में लोगों ने परिक्रमा की तथा अपनी मन्नतें मांगीं। परिसर में स्थापित सभी देवी-देवताओं के प्रतिमाओं का दर्शन भी किया। महाविष्णु यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष सचिव केवट कुमार एवं केशव कुमार ने बताया कि हरि नाम कीर्तन के साथ भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.