मुंगेर, मई 6 -- धरहरा,एक संवाददाता। प्रखंड के इटवा दशरथपुर में बुधवार की सुबह धार्मिक आस्था अपने चरम पर दिखी। मां दुर्गा महारानी के पावन स्थल पर नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। 501 कन्याओं और महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने फुल्का में गंगाजल भरकर यात्रा निकाली। जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, पूरा इलाका जय श्री विष्णु और महारानी माता की जय के जयकारों से गूंज उठा। दरियापुर, माताडीह और भलार दुर्गा मंदिर मार्ग से गुजरते हुए श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। साध्वी देवी कृष्णा प्रियंका 7 से 15 मई तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगी। महायज्ञ को सफल बनाने में राकेश पटेल, मिलिन पटेल, राजेश पटेल, पंकज सिंह और कलेश मिश्रा सहित पूरी आयोजन समिति जुटी हुई है। श्रद्धाल...