लखीमपुरखीरी, फरवरी 5 -- गोला गोकर्णनाथ। गुरु हरिकिशन महाविद्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल पर कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान साइबर क्राइम के माध्यम से होने वाले लैंगिक उत्पीड़न और उससे बचाव के तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। महाविद्यालय की शिक्षिका अनुराधा रानी ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, शिकायत प्रक्रिया और कानूनी संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने उदाहरणों के जरिए बताया कि किस प्रकार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी लैंगिक उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती हैं और उनसे निपटने के लिए सतर्क रहना आवश्य...