औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- औरंगाबाद के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज की एनएसएस यूनिट के द्वारा शुक्रवार को औरंगाबाद के महाराणा प्रताप नगर, न्यू एरिया में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ निहारिका और समन्वयक डॉ संजीव रंजन की देखरेख में डॉक्टरों की टीम में छात्रों तथा शिक्षकों और विद्यालय के कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत कुमार, होम्योपैथिक डॉ प्रभात रंजन, डॉ सुरेंद्र यादव इसमें शामिल थे। स्वास्थ्य परीक्षण के क्रम में 141 बच्चों, 12 शिक्षकों और छह कर्मचारियों के साथ में एनएसएस टीम का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान यह पाया गया कि छोटे बच्चों में कई तरह की बीमारियां हैं और इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने पर हैरानी भ...