बेगुसराय, मई 11 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एसबीएसएस कॉलेज इकाई की ओर से महाविद्यालय में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को प्राचार्य से वार्ता करते हुए 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। परिषद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में छात्रों को हो रही विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की।

मांगों का विवरण जिला संयोजक कमल कश्यप ने कहा कि महाविद्यालय में छात्रों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। इसे जल्द दूर किया जाना चाहिए। यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद आंदोलन करने को बाध्य होगी। नगर सह मंत्री सिद्धार्थ कुमार एवं कॉलेज अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि कॉलेज परिसर में शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है। छात्रों की समस...