विकासनगर, मार्च 13 -- श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में भौतिक विज्ञान एवं गणित विज्ञान विभाग में पोस्टर एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भौतिक विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता में राहुल प्रथम, मनीष द्वितीय और समीर तृतीय रहे। वहीं भौतिक विज्ञान प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता में समीर ने प्रथम स्थान और राहुल ने द्वितीय स्थान तथा मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राहुल प्रथम, मनीष द्वितीय एवं समीर तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में मनीष प्रथम स्थान राहुल द्वितीय तथा समीर तृतीय स्थान पर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...