गंगापार, मार्च 11 -- सैदाबाद स्थित राजकीय महाविद्यालय में आविष्कार फाउंडेशन व महाविद्यालय के राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना, संस्थान नवाचार परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में युवा उद्यमिता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना विकसित करना तथा उन्हें स्वरोजगार एवं नवाचार के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान आविष्कार फाउंडेशन की ओर से विश्वनाथ शुक्ला, अधिराज ने बिजनेस आइडिया, स्टार्ट-अप की संभावनाओं तथा उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो आशीष जोशी ने कहा युवाओं के लिए उद्यमिता आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम है। संचालन प्रभारी डॉ अजय यादव द्वारा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.