बरेली, मार्च 31 -- महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में सत्र 2026-27 में स्नातक एवं परास्नातक के प्रवेश के लिए प्रकोष्ठ का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति के महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल एवं महाविद्यालय के शिक्षा उन्नयन समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर शशि भूषण अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय विगत 28 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है और हमें इसकी गरिमा को ऊंचाइयों तक लेकर जाना है। इस मौके पर चार्य डॉ. केके अग्रवाल, चीफ प्राक्टर डॉ. विपुल मेहरोत्रा, डीन मंयक शर्मा, डॉ. रेशू जौहरी व धीरज अग्रवाल, निशा परवीन, डॉ. गुन्जन अग्रवाल, डॉ. पूजा अग्रवाल, डॉ. नाजो बी, डॉ. आरती बंसल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...