बांदा, जून 2 -- अतर्रा। अतर्रा महाविद्यालय की प्रबंध समिति के विवादित प्रबंधक द्वारा रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया संचालित किए जाने को लेकर छात्र नेताओं ने आपत्ति जताई है। यह भी पढ़ें- पीपीयू : 45 कॉलेजों के लिए विवि कर्मी हुए नियुक्तछात्र नेताओं की शिकायत उप जिलाधिकारी अतर्रा को शिकायत पत्र सौंप निष्पक्ष जांच एवं नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। आरोप लगाते हुए महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष विवेक विंदु तिवारी ने कहा जब प्रबंध समिति की वैधता एवं प्रबंधक का पद न्यायालय एवं प्रशासनिक स्तर पर विवादित है, तब ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की नियुक्ति प्रक्रिया कराना अनुचित है।पारदर्शिता की आवश्यकता वहीं प्रकरण का नेतृत्व करते हुए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे अर्जुन मिश्र ने कहा कि पारदर्शिता एव...