रामनगर, मार्च 23 -- रामनगर। राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को समापन दिवस व पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गंगा नदी के महत्व, उसकी पवित्रता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता फैलाना है। साथ ही महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान 31 मार्च तक लगातार चलता रहेगा। इस अवसर पर प्रभारी प्रचार्य प्रो. एसएस मौर्य, डॉ. योगेश कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. नीमा राणा, डॉ. शिप्रा पंत, डॉ. डीएन जोशी डॉ. मुरली धर कापड़ी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोविन्द सिंह जंगपागी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...