महाविद्यालय में छात्रों ने सुना पीएम मोदी का संबोधन
चंदौली, अगस्त 27 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। संवाद कार्यक्रम में केंद्र सरकार के मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्य सरकारों के मंत्री, उत्कृष्ट खिलाड़ी, एथलीट और देश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी जुड़े रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि दो दिन बाद 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है, जिसकी सभी को अग्रिम शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। मेडल टैली बढ़ाने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा खेलों में प्रतिभाग करना होगा। यह भी पढ़ें- युवाओं को खेल एवं राष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.