शामली, अप्रैल 17 -- कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 प्रचार अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरेंद्र सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे देश की दिशा निर्धारित होगी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डॉली ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी से भारतीय लोकतंत्र मजबूत, सुदृढ़ एवं समावेशी बनेगा। संगोष्ठी में छात्र एवं छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। आयशा सिराजी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में लोकसभा, राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। यह भी पढ...