खगडि़या, अगस्त 19 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए आयोजित छात्र अभिप्रेरण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन बिहार इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रो. एसके वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया और उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं परीक्षा प्रणाली से संबंधित जानकारी दी। अपने संबोधन में कुलपति प्रो. वर्मा ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के नियमों, पाठ्यक्रम की संरचना, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट आधारित मूल्यांकन प्रणाली तथा ग्रेडिंग व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन तथा तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपने कौशल का विकास करने के लि...