श्रावस्ती, अप्रैल 15 -- गिरंटबाजार। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महाविद्यालय हरदत्तनगर गिरंट जमुनहा में किया गया। इस दौरान विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर ममता पांडेय ने किया। प्राचार्या ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक विधिक प्रावधान नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम है, जो महिलाओं को सम्मान, समानता और नेतृत्व के नए अवसर प्रदान करता है। सशक्त नारी ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है। डॉ कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब उसमें प्रत्येक व्यक्ति, चाहे वह किसी भी लिंग या वर्ग से संबंधित हो, उसे सम्मान और समान अवसर प्राप्त हो। यह भी पढ़ें- नारी वंदन अधिनियम समानता स्थापित करने की दिशा में कदम जा...