रुद्रपुर, फरवरी 5 -- सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यक्ष पद का चुनाव सात फरवरी को होगा। इस आशय की सूचना गुरुवार को नोटिस बोर्ड में भी चस्पा कर दी गई है। महाविद्यालय में गौरव सिंह फर्त्याल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। दूसरी प्रत्याशी राजविन्दर कौर का नामांकन रद हो गया था। राजविंदर कौर ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट के निर्णय के आदेश पर पूर्व में हुए नामांकन प्रक्रिया के आधार पर महाविद्यालय प्रशासन सात फरवरी को चुनाव करा रहा है। प्राचार्य डॉ़ रेनू रानी बंसल ने बताया कि सात फरवरी को अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसी दिन दोपहर बाद तीन बजे से मतगणना होगी। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद शपथ ग्रहण समारोह कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.