सोनभद्र, अप्रैल 1 -- रेणुकूट,हिंदुस्तान संवाद। नगर के खाड़पाथर क्षेत्र में स्थित एक निजी महाविद्यालय परिसर में भूमि कब्जे को लेकर बुधवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांति बनाए रखने की अपील की। खाड़पाथर स्थित एक महाविद्यालय परिसर में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब महाविद्यालय के प्रबंधक बलवंत सिंह के बड़े भाई यशवंत सिंह अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और परिसर की बाउंड्री को तोड़ना शुरू कर दिये। इस दौरान कॉलेज में मौजूद शिक्षकों ने इसका विरोध किया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी पक्ष को कानून अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.